फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी के तेल का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अंत्योदय कार्डधारकों को मिलने वाले मिट्टी के तेल में आधा लीटर प्रति कार्ड की दर से कटौती कर दी गई है। कार्डधारकों को चार लीटर के स्थान पर साढ़े तीन लीटर तेल ही प्राप्त हो सकेगा। हालांकि तेल का आवंटन देर के होने के कारण अक्तूबर माह का मिट्टी का तेल पूर्व की भांति चार लीटर प्रति कार्ड की दर से वितरित किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी सीमा सिंह ने बताया कि शासन की ओर से जनपद में मिट्टी के तेल का आवंटन 12केएल कम करते हुए अंत्योदय कार्डधारकों को साढ़े तीन लीटर प्रति कार्ड और पात्र गृहस्थी के लाभार्थियों को दो लीटर प्रति कार्ड की दर से वितरित होगा। बताया कि तेल का आवंटन देर से प्राप्त होने के कारण केवल अक्तूबर माह का तेल पूर्व की भांति अंत्योदय को चार लीटर और पात्र गृहस्थी को दो लीटर प्रति कार्ड की दर से वितरित किया जाएगा। बताया कि कार्डधारका उचित दर विक्रेताओं से दस नवंबर तक तेल का उठान कर सकते हैं। कहा कि निर्देशों का अनुपालन नहीं करने वाले कोटेदारों के विरुद्घ शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें