फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 113 भूमिहीन परिवारों को मिलेगा आवासीय पट्टा, 6 मई को खुली बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। मझगावां ग्राम पंचायत में 113 भूमिहीन परिवारों को स्थायी आवासीय पट्टा मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत विकास खंड अधिकारी की ओर से 23 अप्रैल को जारी सूची में पात्र लाभार्थियों को चिन्हित किया गया है। एसडीएम विकास मित्तल ने बताया कि इस प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए बीडीओ, तहसीलदार, सहायक विकास अधिकारी और संबंधित लेखपालों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 6 मई को ग्राम पंचायत मझगावां के कंपोजिट विद्यालय नई बस्ती में भूमि प्रबंधक समिति की खुली बैठक आयोजित होगी, जिसमें चयनित लाभार्थियों को आवासीय पट्टा वितरित किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार यह प्रक्रिया राजस्व संहिता 2006 के प्रावधानों के तहत पूरी की जाएगी। पट्टा आवंटन के बाद लाभार्थियों को जीरो पॉवर्टी क्लस्टर आवास योजना के तहत पक्का मकान बनाने के साथ-साथ पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इस पहल से भूमिहीन परिवारों को स्थायी आवास मिलने के साथ उनके जीवन स्तर में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें