फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी स्टेशन पर उमड़ा स्नानार्थियों का रेला, रही अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में संगम स्नान और बलुआ घाट में पश्चिम वाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के बाद घर लौटने वालों की स्टेशन परिसर में ऐसी भीड़ उमड़ी, कि रेल प्रशासन के होश उड़ गए। अफसरों और सुरक्षाकर्मियों भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दिन-रात पसीना बहाना पड़ा। आरपीएफ कमांडडेंट आशीष मिश्र के नेतृत्व में आरपीएफ और जीआरपी के जवान डटे रहे। साथ ही रेलवे की खुफिया एजेंसी और एलआईयू की टीम भी सादे वेश में तैनात रही। रविवार को प्रयागराज जाने के लिए तो सोमवार को भोर से लौटने वाले श्रद्धालुओं का सिलसिला शुरू हो गया था। दैनिक पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों के अलावा कुभ स्पेशल ट्रेनें ठसाठस भरी हुई आ रही थीं। इसके अलावा पटना और गया रूट की ट्रेनें पकड़ने के लिए स्टेशन पर यात्रियों का सैलाब उमड़ा रहा। दोपहर सर्कुलेटिंग एरिया से लेकर सारे प्लेटफार्म यात्रियों से पट गए। आरपीएफ और जीआरपी के साथ रेलवे के अधिकारी व कर्मचारी भीड़ को संभालने में लगे रहे। आरपीएफ निरीक्षक आरआर सहाय, उप निरीक्षक बृजेश कुमार, सहायक उपनिरीक्षक आरके चंद आदि भी यात्रियों को समझाने में लगे रहे। इसी तरह जीआरपी प्रभारी आरके सिंह, अतिरिक्त निरीक्षक राजेश कुमार भी डटे रहे। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र ने कहा कि भीड़ को संभालने के पूरे इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें