फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनी जो उनकी आने की आहट गरीब खाना सजाया हमने

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। नगर क्षेत्र के विभूति नगर में को इकरा मॉडल स्कूल का वार्षिकोत्सव ‘अरुणोदय’ का रंगारंग आयोजन सभागार में हुआ। शुक्रवार की देर शाम आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना मां सरस्वती शारदे स्वागत गीत, सुनी जो उनकी आने की आहट गरीब खाना सजाया हमने... के साथ एकल नृत्य, देश भक्ति गीत, बाल नृत्य, देशभक्ति गीत, लोक नृत्य, कौव्वाली, हास्य व्यंग, लोक गीत, गरभा नृत्य, बेटी बचाओ नाटक, पंजाबी नृत्य माडलिंग की प्रस्तुतियों से खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए नगर पंचायत के चेयरमैन अशोक कुमार बागी ने कहा कि शिक्षा जीवन की नैसर्गिक जरूरत है। विशिष्ट अतिथि बैंक आफ बड़ौदा के प्रबंधक संतोष कुमार ने कहा कि सांस्कृतिक आयामों ने ही देश की परंपरा को जीवित रखा है। मां और परिवार बच्चे की प्राथमिक पाठशाला होती है। बेटी बचाओ नाटक को प्रथम पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार अनेकता में एकता तथा तृतीय बाल नृत्य के प्रतिभागियों को मिला। प्रबंधक विजय कुमार जायसवाल ने अध्यक्षता की। इस मौके पर जमुना सिह, डॉ. गीता शुक्ला, रोहित विश्वकर्मा, शनी विश्वकर्मा, रवि विश्वकर्मा, राकेश केशरी, आनंद दुबे, विकाशचंद्र सिह, रमेश सिह, विजय मौर्या, अनीता सिह, नूरजहा, संतोष कुमार मौजूद थे। संचालन डॉ. हौसिला प्रसाद द्विवेदी और धन्यवाद अनिता विश्वकर्मा ने दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें