फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बैठने से कतराते हैं बीईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। विकासखंड में शिक्षा विभाग को मॉडल बनाने का प्रदेश सरकार दावा खोखला साबित हो रहा है। जनपद के विभागीय अधिकारियों की मनमानी इसमें रोड़ा अटका रही है। लाखों की लागत से निर्मित ब्लॉक संसाधन केंद्र का धरहरा प्रशिक्षण केंद्र बीईओ के न आने से शोपीश बनकर रह गया है। जिला स्तरीय अधिकारी भी बीईओ के इस अड़ियल रवैया को लेकर चुप्पी साधे हुए है। ब्लॉक संसाधन प्रशिक्षण केंद्र पर नवनियुक्त शिक्षकों को प्रशिक्षण देकर बच्चों को मॉडल शिक्षा देने को तैयार किया जाता है। इसके लिए केंद्र पर बीईओ सहित पांच समन्वयक नियुक्त किए गए हैं। बावजूद इसके बीआरसी धरहरा के बजाय सकलडीहा प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन का एक कक्ष बीआरसी कार्यालय में तब्दील कर दिया गया है। वहीं एक समन्वयक प्रशिक्षण कार्य के बजाय बीईओ कार्यालय का संचालन कर रहे हैं। इससे बच्चों का पठन पाठन के साथ खेलकूद प्रभावित रहता है। वही बीईओ के अड़ियल रवैया के बावजूद जिला स्तरीय अधिकारी मौन साधे हुए है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अन्य स्कूल में बीआरसी कार्यालय का संचालन होने की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें