धानापुर। अमरवीर इंटर कॉलेज के मैदान पर आजाद मुस्लिम रोज स्पोर्टिंग क्लब के बैनर तले सोमवार से अंतरप्रांतीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी इंजीनियर अबूबक्र व विशिष्ट अतिथि सैयदराजा विधायक प्रतिनिधि अन्नू सिंह ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया। साथ ही बच्चों ने तिरंगा फहराकर खिलाडियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता का पहला मैच प्रयागराज और उसिया ग़ाजीपुर के बीच खेला गया। दोनों टीम निर्धारित समय मे कोई भी गोल नहीं कर पाईं। निर्धारित समय के खेल के बाद टाई ब्रेकर में प्रयागराज की टीम ने गाजीपुर को चार के मुकाबले दो गोल से हराकर अगले चक्र में स्थान प्राप्त कर लिया। इस दौरान मुख्य रूप से संरक्षक शाहिद खान, बाबू अली खान, सहरे आलम, अमनुलहक, मासूम खान, रेहान, अशोक सिंह, अरविंद मिश्रा, बाबा जी, शफीक खान, मौलाना खालिद, रसीद खान, संजय यादव, गोपाल उपस्थित रहे। संचालन जय प्रकाश रावत व कमेंट्री आतिफ खान ने किया।