फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकपा माले कार्यकर्ता ने शुरू की 50 घंटे की भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से गरीबों को आवास, शौचालय तथा भूमिहीनों को जमीन देने की घोषणाएं छलावा है। इससे गरीबों का मानसिक, आर्थिक शोषण हो रहा है। ये बातें स्थानीय तहसील परिसर में भाकपा माले कार्यकर्ता मिठाईलाल बिंद को सरकार की नीतियों के विरोध में 50 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठाने के दौरान आयोजित सभा में भाकपा माले राज्य स्थायी समिति के सदस्य शशिकांत कुशवाहा ने कहीं। सभा में उत्तर प्रदेश खेत मजदूर सभा के जिला सचिव अनिल पासवान ने कहा कि जो जमीन सरकारी हैं, वो जमीन हमारी है के नारे के साथ 15 जुलाई से 30 सितंबर तक जवाब दो अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इलिया थानाध्यक्ष अशोक कुमार यादव द्वारा माले नेता कुंभकरण राम के साथ किए गए दुर्व्यवहार के मामले में 21 जुलाई को इलिया थाने पर प्रतिवाद मार्च किया जाएगा। इस दौरान कामरेड विदेशीराम, अलियार, शिवाजी, उर्मिला, लालमनी, सुरेश, महेश प्रजापति, पुनवासी, लालबरत, शिवनारायण बिंद, विनोद मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें