फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ तहसील मुख्यालयों पर हमलावर रहे सपाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय/चकिया/सकलडीहा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के विरोध में शनिवार को विभिन्न तहसीलों पर प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना किया। मुगलसराय तहसील परिसर में सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद रामकिशुन यादव के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताया।कहा कि आलू की खरीद के लिए किसान दर दर ठोकरें खा रहे है और प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। इस दौरान सयुस के राष्ट्रीय सचिव डीएन यादव, ब्लाक प्रमुख महेंद्र पासवान,पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव, नफीस अहमद, चंद्रशेखर बिंद, गंगा प्रसाद, प्रेमनाथ तिवारी, विरेंद्र यादव, संवरु यादव, संतोष यादव, तेज नारायन यादव सहित सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं सकलडीहा में सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सपाईयों ने प्रदेश सरकार पर जमकर कटाक्ष किया। अंत में पूर्व सांसद रामकिशुन यादव के नेतृत्व में युवा सपा नेता मनोज सिंह काका ने एक बोरा आलू व एक बोरा धान के साथ राज्यपाल के नाम से तहसीलदार शैलेन्द्र कुमार को ज्ञापन सौपा। विधायक सकलडीहा प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में खुलेआम गुंडाराज स्थापित हो गया है। घर की बहु बेटियां भी सुरक्षित नही है। इस मौके पर जोखू सिंद्दीकी, अशोक यादव, महेंद्र राजभर, बनारसी मौर्या, श्यामनारायण यादव, विजेंद्र यादव, राजेश यादव, लक्ष्मण पासवान, परवेज अहमद, बाबूलाल यादव, अनिल यादव, संजय सोनकर, धनंजय यादव, सतीष गोंड आदि मौजूद रहे। वहीं चकिया में सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक पुनम सोनकर के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। जिसमें वक्ताओं ने केन्द्र और प्रदेश की सरकार पर किसानो को झूठे ख्वाब दिखाकर गुमराह करने का आरोप लगाया। कहा कि समाजवादी पार्टी की कथनी और करनी में कोई अंतर नही हैं। जबकि भाजपा की सरकार जुमलो की सरकार है। कहा कि सपा सरकार में पास अमरा गड़ई नदी पुल, शहाबगंज कर्मनाशा पुल और जंगल चूड़िया पंप कैनाल के निर्माण कार्य में भाजपा सरकार अवरोध उत्पन्न कर रही हैं। इसके पूर्व सपाईयो ने तहसील गेट पर प्रदर्शन करते हुए नगर में जुलूस निकाला और पूर्व विधायक के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी रामसजीवन मौर्य को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अश्वनी सोनकर, मनोज यादव, सुबेदार कुशवाहा, प्रभुनारायण यादव, अरुण पटेल, रामकृष्ण देवगौड़ा, मुश्ताक अहमद, सुरेंद्र चौहान, रविप्रकाश चौबे, बब्बन यादव, दशरथ सोनकर, सकपाल राणा, रामचंदर त्यागी, शिवप्रताप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें