फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने किया बलुआ घाट का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चहनियां। मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या पर बलुआ घाट पर लगने वाले मेले की तैयारियों का एसडीएम सकलडीहा छेदी लाल प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान यहां मेले की तैयारियों की समीक्षा की। सुरक्षा संबंधित तैयारियों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश संबंधितों को दिया। बलुआ घाट पर मौनी अमावस्या और मकर संक्रांति पर स्नान ध्यान के लिए लाखों की भीड़ जुटती है। इस वर्ष यह सोलह जनवरी को पड़ रहा है। वहीं मकर संक्रांति पर भी गंगा में स्नान करने के लिए भी लाखों की भीड़ जुटती है। ऐसे में 14 से 16 जनवारी तक घाटों पर स्नानार्थियों की भीड़ रहेगी। इसके लिए तैयारी चल रही है। सोमवार को दोपहर में एसडीएम सकलडीहा छेदीलाल, बलुआ थानाध्यक्ष अजय अवस्थी आदि दल बल के साथ बलुआ घाट पर पहुंचे और कार्यों का जायजा लिया। एसडीएम ने घाट की साफ सफाई, समतली करण, विद्युत व्यवस्था, बैरिकेटिंग, गोताखेार आदि के विषय की जानकारी ली। उन्होंने संबंधितों को समय से सभी व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें