फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा योजना में खर्च होंगे 109.75 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में मनरेगा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 में 109.75 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। हालांकि श्रमिकों के कार्य की मजदूरी समय से नहीं मिलने के कारण योजना की पारदर्शिता पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं। जनपद में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण गारंटी योजना के तहत 2.64 लाख श्रमिकों का जाब कार्ड बनाया गया है। इसमें सक्रिय जाब कार्ड धारकों की संख्या एक लाख 1.59 लाख है। चालू वित्तीय वर्ष में गांवों में अप्रैल से जुलाई तक चार माह में पक्का व कच्चा कार्य में 2214902 मानव दिवस का सृजन किया जा चुका है। मानव दिवस के सापेक्ष श्रमिकों को 47.18 करोड़ रुपये की मजदूरी का भुगतान किया जा चुका है। अगस्त में भी मानसून के दगा देने के कारण कई गांवों में मिट्टी व पक्के कार्य कराए जा रहे हैं। प्रतिदिन लगभग दस हजार मानव दिवस सृजित किया जा रहें हैं ताकि श्रमिकों को गांव में ही काम की गारंटी दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें