पीडीडीयू नगर के इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी के सामुदायिक भवन में सेवानितृत्त कर्मियों के साथ डीआर
पीडीडीयू नगर। इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी के सामुदायिक भवन में सोमवार को आयोजित समारोह में रेलवे से सेवानिवृत्त हुए 19 रेलकर्मियों को विदाई दी गई। सेवानिवृत्त कर्मियों को 10.35 करोड़, 85 हजार 349 रुपये का समापक भुगतान किया। इस मौके पर रेलकर्मियों को वित्तीय प्रबंधन के साथ ही स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी गई। शुरुआत वरीय मंडल कार्मिक प्रबंधक उज्ज्वल आनंद ने अतिथियों का स्वागत करते हुए समापक भुगतान का विवरण प्रस्तुत कर की। मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने मंडल के 19 रेलकर्मियों का सभी कागजात के साथ विभिन्न मदों में 10.35 करोड़ से अधिक का भुगतान सौंपा। सेवानिवृत कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। स्वास्थ्य और वित्तीय प्रबंधन का ध्यान देने के साथ ही अपने आप के उत्तम जीवन लिए समय का सदुपयोग करने की बात कही। इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक दिलीप कुमार, वरीय मंडल वित्त प्रबंधक राहुल राज आदि उपस्थित रहे।