फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीक जानकारी के लिए किसानों का दल पंत नगर को रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। कृषि विभाग की ओर से जनपद के प्रगतिशील किसानों का एक दल बस से खेती के गुर सिखाने के लिए मंगलवार को मुख्यालय के कृषि उपनिदेशक कार्यालय से उत्तराखंड के पंत नगर के लिए रवाना हुआ। किसानों के 50 सदस्यी दल को विधायक शारदा प्रसाद व डीएम नवनीत सिंह चलह ने हरी झंड़ी दिखा कर यात्रा का मंगल कमाना की। जनपद में नवीन तकनीक के माध्यम से खेती करने की पहल पर कृषि विभाग शासन के निर्देश पर 50 किसानों को उत्तराखंड के पंत नगर स्थित कृषि विश्व विद्घालय के लिए बस से रवाना किया। जहां किसानों का दल कृषि वैज्ञानिकों से नई तकनीक के माध्यम से खेती के साथ पशुपालन सहित अन्य जानकारी हासिल करें। इस दौरान विधायक शारदा प्रसाद ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए नवीन तकनीक से खेती की पहल शुरू कर दी, ताकि किसान कृषि वैज्ञानिकों के जानकारी हासिल कर अपनी खेती कर सके। डीएम नवनीत सिंह चहल ने कहा कि सरकार किसानों को तमाम प्रशिक्षण के माध्यम से कम लागत में अच्छी खेती करने के लिए प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में किसानों को उत्तराखंड के पंत नगर जानकारी के लिए भेजा जा रहा है। इस दौरान विजय सिंह, राजीव भारती, एके पटेल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें