फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हक के लिए संगठित हो संघर्ष करने को तैयार रहे कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) जिला इकाई की बैठक सोमवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें संगठन सहित तमाम बिंदुओं की समीक्षा प्रभारी हिमांशु सिंह ने की। साथ ही जनपद के विभिन्न समस्याओं को लेकर छह फरवरी को जिला मुख्यालय पर होने वाले जन आंदोलन के सफलता की रणनीति बनाई गई। बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार पर प्रहार किया। कहा जनसमस्याओं को लेकर कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। इस दौरान प्रभारी हिमांशु सिंह ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार में किसान, नौजवान, मजदूर, गरीब सहित समाज का सभी वर्ग परेशान है। सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को हक और अधिकार के लिए संगठित होकर संघर्ष करने के लिए सभी को तैयार रहना होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने जो जिम्मेदारी हम सभी को दी है, उसका निर्वहन ईमानदारी के साथ हम सभी को कराना होगा। जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि किसानों, नौजवानों और मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए छह फरवरी को मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन होगा। इसे सफल बनान सभी की जिम्मेदारी है। इस दौरान भवन सिंह यादव, मनोज सिंह, राकेश पांडेय, रामनाथ, रमेश मौर्या, महिला जिलाध्यक्ष मंजू मौर्य, त्रिवेणी खरवार, श्रीराम यादव, भानू यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें