सकलडीहा। स्थानीय पीजी कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तहत सोमवार को छात्रों ने अभियान चलाकर लोगों को मतदान और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। छात्र छात्राओं को मतदान के प्रति युवाओं को प्रेरित करने किया। वहीं अभियान के कालेज परिसर और आस पास के इलाके में साफ सफाई की। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शमीम राईन ने कहा कि मतदान करना हर मतदाता का अधिकार है। बेहतर लोकतंत्र के लिए सभी को मतदान करना चाहिए। इस अवसर पर आयोजित मतदाता जागरूकता की भाषण प्रतियोगिता में पूजा गुप्ता प्रथम, राहुल कुमार द्वितीय और प्रियांशु तिवारी तृतीय रहे। अंत में शिक्षकों के साथ छात्र छात्राओं ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया। इस मौके पर डॉ. सुशील सिंह, कीर्ति मौर्या, अखिलेश कुमार, पूनम यादव, स्नेहा सिंह, शुभम सिंह, निखिल कुमार रहे।