फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल आडियो में सीएमओ पर वसूली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जनपद में अधिकारियों द्वारा अधीनस्थों से वसूली का खेल बहुत पुराना है। मंगलवार को एक ऐसा ही आडियो सोशल मिडिया पर वायरल हुआ है। इसमें धानापुर क्षेत्र के हिंगुतरगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. चंद्रमणि ने सीएमओ को फोन करके अपने ऊपर उत्पीड़न और उनके द्वारा अन्य चिकित्सकों से वसूली का आरोप लगाया है। साथ ही उनके कारनामो की पोल खोलने की धमकी भी दी। वायरल आडियो में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हिंगुतरगढ़ के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. चंद्रमणि ने फोन पर सीएमओ डॉ. पीके मिश्र से निरीक्षण के दौरान एक दिन का वेतन काटने की शिकायत कर रहे हैं। साथ ही वह एक स्वास्थ्य कर्मी का नाम लेकर उससे दस हजार लेने की बात कह रहे हैं। कई अन्य स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारियों और स्वास्थ्य कर्मी से पैसे वसूलने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं सीएमओ को उनकी पोल खोलने की चेतावनी दे रहे हैं। इस संबंध में सीएमओ डॉ. पीके मिश्र ने बताया कि निरीक्षण के दौरान डॉ. चंद्रमणि अस्पताल पर नहीं थे। उनका एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। इससे वह गलत आरोप लगाकर दूसरों को बदनाम करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें