फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशाखोरी के खिलाफ चलाएंगे जागरूकता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

नियामताबाद। भारतीय समाज सेवा संस्था के बैनरतले विकास खंड के कटरिया स्थित एक स्कूल में आयोजित गोष्ठी में नशे के बढ़ते प्रभाव और बचाव पर चर्चा की गई। नशे से बचने के लिए जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया गया। गोष्ठी की शुरूआत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बृजभूषण सिंह अकेला ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नशा बहुत ही बुरी लत है। इसके प्रति लोगों को स्वयं जागरूक होना होगा। साथ ही समाज के दूसरे लोगों को भी जागरूक करना पड़ेगा। नशा करने वाला व्यक्ति अपने शरीर के साथ साथ परिवार को भी दलदल में धकेलने का काम करता है। कहा कि नशा मुक्त समाज बनाने में युवा शक्ति को अपनी सक्रिय भूमिका निभानी पड़ेगी। तभी अभियान सफल हो पाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि आपराधिक पृष्ठभूमि के लोग चुनाव लड़ने से पूरी तरह से वंचित रहें। इस दौरान संगठन के करीब चार दर्जन नए पदाधिकारियों व सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इस मौके पर रामप्रसाद मौर्य, आशीष निगम, डॉ घनश्याम उपाध्याय, मिथिलेश, संजय यादव, संजीव त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार, मनमोहन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें