फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली, कंदवा । क्षेत्र के कम्हरिया स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के समीप मंगलवार की रात एक ट्रैक्टर ट्राली सहित पलट गया। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक लालू यादव (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के नीचे से उसे बाहर निकाला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायलवस्था में चालक को इलाज के लिए चंदौली स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। कम्हरिया गांव निवासी लालू ट्रैक्टर से मिट्टी ढ़ो रहा था। इस दौरान जब वह विद्यालय के पास पहुंचा तो सामने तेज गति से आ रहे दूसरे ट्रैक्टर को देखकर अपने ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा। इससे ट्रैक्टर ट्राली सहित सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया और चालक ट्रैक्टर के नीचे दबकर फंस गया। उसके चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई। लोगों ने किसी तरह घायल चालक को बाहर निकाला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें