चंद्रशेखर रुरल स्पोर्टिंग एकेडमी द्वारा पंडित कमला पति डिग्री कालेज मे कराए जा रहे 20-20 मैच के दूसरे दिन हिन्दुस्तान क्रिकेट एकेडमी पड़ाव व सकलडीहा इंटर कालेज के बीच खेला गया। जिसमें पहले टास जीत कर सकलडीहा इंटर कालेज की टीम 17 ओवर में कुल 80 रन बनाकर ढेर हो गई। वहीं जवाब में उतरी हिन्दुस्तान क्रिकेट एकेडमी पड़ाव की टीम ने लक्ष्य को 11 ओवर में ही पूरा कर लिया। इसमें सबसे अधिक रन बनाते हुए अमित दूबे 58 रन बनाते हुए नाबाद पारी खेली। इस दौरान आयोजक ओपी सिंह,राकेश सिंह, शैलेश चौबे, संतोष सिंह, सुजीत सिंह, शिवाकांत तिवारी, अजय सिंह आदि उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका दीनबंधु व गौरव ने अदा की।