फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा बहुओं ने बुलंद की आवाज

विज्ञापन
जुलूस निकाला
विज्ञापन

विज्ञापन
आशा बहुओं ने मांगा राज्य कर्मचारी का दर्जा चंदौली। राज्य कर्मचारी का दर्जा देने और आशा केंद्र की मांग को लेकर आंदोलनरत आशा कार्यकर्ताओं का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। आशाओं ने स्वास्थ्य विभाग और शासन के खिलाफ अपनी भड़ास निकालते हुए मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि आशाएं विगत 12 वर्षों से स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी हैं और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। लेकिन बदले में उन्हें सरकार की तरफ से कुछ भी नहीं मिलता है। काम के एवज में उनको नियमित मानदेय का भुगतान नहीं किया जाता है। यात्रा भत्ता आदि भी नहीं दिया जाता है। कहा कि ग्रामीण इलाके में आशा केंद्रों की व्यवस्था न होने से कार्य करने में परेशानी उठानी पड़ती है। विभागीय अधिकारी और सरकार द्वारा आशाओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें