फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: लोक अदालत में 1011 आपराधिक मामले निस्तारित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार को जनपद न्यायालयों में लघु आपराधिक वादों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालतों का आयोजन कि या गया।जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार चतुर्थ निर्देशन में 1011 मामलों का निस्तारण किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपक कुमार मिश्रा ने 252,अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे व नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत विकास वर्मा ने 202,सिविल जज सीनियर डिवीजन संदीप कुमार ने 60,सिविल जज जूनियर डिवीजन इंदूरानी ने 174 वादों का निस्तारण किया।
विज्ञापन

सिविल जज जूनियर डिवीजन चकिया रोहित पुरी ने 22,न्यायिक मजिस्ट्रेट कुंवर जितेन्द्र प्रताप सिंह ने 203,अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन चकिया अमृतांशु राज ने 13, सिविल जज जूनियर डिवीजन व एफटीसी प्रथम माधुरी यादव 35, सिविल जज जूनियर डिवीजन एफटीसी द्वितीय प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड चंदौली नूतन ने 50 लघु वादों का निस्तारण किया गया। इस दौरान जिला प्राधिकरण के सचिव ज्ञान प्रकाश शुक्ल सहित न्याय के अधिकारी अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें