फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 10 किलो गांजा बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। बिहार की सीमा से सटे वन भीषमपुर गांव के पास से शनिवार की रात दो बाइस पर सवार पांच गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से करीब 10 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ बिहार के अलावा यूपी के कई जिलों में मीरजापुर, बिहार सहित रेलवे पुलिस में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सीओ आशुतोष ने रविवार को प्रेसवार्ता में मुखबिर की सूचना पर वन भीषमपुर गांव के पास रात में घेराबंदी की गई। इस बाीच दो बाइकों से पहुंचे पांच लोगों को पकड़कर उनकी तलाशी ली गई तो 10 किलो 351 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बिहार के भभुआ जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के भगरना गांव निवासी घनश्याम राजभर गांजा तस्करों का सरगना है। आरोपी घनश्याम ने पूछताछ में बताया कि बिहार के हाटा थाना क्षेत्र के जिगनी गांव में गांजे की खेती होती है। वहां से गांजा खरीद कर अलीगढ़ अकबराबाद थाना क्षेत्र के धौरी गांव निवासी सोनू कुमार, मीरजापुर जनपद के अहरौरा थाना क्षेत्र के बेलखरा श्रीरामपुर गांव निवासी मोहम्मद आरिफ और चकिया कोतवाली के मुजफ्फरपुर गांव निवासी हरिहर यादव को गांजा देता था। ये तीनों दिल्ली के उत्तम नगर में किराए के मकान में रहकर पुड़िया बनाकर बेचते हैं। बिहार के भभुआ जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के भालू बूढ़नपुर गांव निवासी छोटू राय इसमें पूरी मदद करता है। तस्करों ने बताया कि वे पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन पर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें