स्थानीय थाने की पुलिस ने रविवार को लौवारी स्थित जंगल के रास्ते बिहार ले जाए जा रहे 10 पशुओ को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया। इस दौरान एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया जबक दो फरार हो गए। थानाध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मिर्जापुर के सुकृत चौकी के रास्ते से लौवारी जंगल से लेड़हा मोड़ जंगल के रास्ते पशुओं को बिहार ले जाया जा रहा है। पुलिस टीमने देखा कि तीन लोग पैदल पशुओ को ले जा रहे थे। तस्कर पुलिस को देखते ही भागने लगे। पुलिस ने पीछाकर एक पशु तस्कर को पकड़ लिया जबकि जंगल का लाभ उठाकर दो फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार पशु तस्कर बुल्लू उर्फ संजय थाना क्षेत्र के रिठिया गांव का निवासी है। बताया कि फरार पशु तस्करों की तलाश और धरपकड़ के लिए कांबिंग की जा रही है।