फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: युवाईडीएस ने फाल्कन क्रिकेट अकादमी को तीन विकेट से हराया

विज्ञापन
खालसा क्रिकेट मैदान में क्रिकेट मैच खेलते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। डीएम रोड स्थित खालसा क्रिकेट मैदान में रविवार को आयोजित परमात्मा स्वरूप अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में हापुड़ की युवाईडीएस क्रिकेट अकादमी ने अलीगढ़ की फाल्कन क्रिकेट अकादमी को तीन विकेट से हरा दिया। रोमांचक मुकाबले में 166 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए युवाईडीएस ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फाल्कन क्रिकेट अकादमी की टीम 165 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से त्रिवेंद्र सिंह ने सर्वाधिक 59 रन बनाए। करण ने 31 और अंकित सिंह ने 28 रनों की पारी खेली।
युवाईडीएस क्रिकेट अकादमी की ओर से तनवीर ने तीन, मोहम्मद फरजान और शादान निजाम ने दो-दो विकेट हासिल किए। नक्ष और लक्ष्य ने भी टीम के लिए एक-एक विकेट झटके।
विज्ञापन

166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी युवाईडीएस क्रिकेट अकादमी ने सात विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर तीन विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से आरव सारस्वत ने 36, श्रेष्ठ वशिष्ठ ने 26, फैजा ने 22 और लक्ष्य ने 21 रन बनाए।
फाल्कन क्रिकेट अकादमी की ओर से अंकित सिंह ने दो विकेट लिए, पुनीत, शिव बघेल, दिव्यांश, जतिन और त्रिवेंद्र सिंह ने एक-एक विकेट झटके। शानदार गेंदबाजी के लिए तनवीर को प्लेयर ऑफ द मैच व 59 रन की पारी खेलने वाले त्रिवेंद्र सिंह को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें