छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का शूटर युवराज वर्मा। स्रोत: संस्थान
बुलंदशहर। छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के कक्षा 11वीं के छात्र युवराज वर्मा ने स्कूल शूटिंग प्राइम लीग में हिस्सेदारी करते हुए 1125 शूटरों में से 12वां स्थान प्राप्त किया। इसके पश्चात एसएसपीएल ने ऑल इंडिया फ्रेंचाइजी की ओर से खिलाड़ियों की नीलामी प्रोग्राम रखा।
जिसमें युवराज वर्मा को उड़ीसा ने खरीदा है। इस प्रोग्राम में शूटरों का सलेक्शन आने वाले 2028 में ओलंपिक के लिए किया जा रहा है। विद्यालय के प्रबंधक मनोज नारायण बेरी व प्रधानाचार्य हर्षिता सांगवान ने युवराज वर्मा को बधाई दी। इस दौरान शूटिंग कोच अंकुर तालियान समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।