बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक महेश राघव को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना को आत्महत्या का मामला बताया है। मृतक की पहचान महेश राघव के रूप में हुई है। वह शिकारपुर के गांव रनाइच का निवासी था। महेश सनेता भाईपुर गांव में अपनी बहन रेखा के पास रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना में इस्तेमाल हुए हथियार की जांच कर रही है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।