फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर सड़क हादसा: सरिया लदे कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; राजवाहे में गिरा वाहन

Sat, 06 Jun 2026 09:12 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर के सीरियाल गांव में सरिया से लदे कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कैंटर राजवाहे में गिर गया। दुर्घटना में 19 वर्षीय जिशान की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त बंटी घायल हो गया। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर जिले के सीरियाल गांव में राजवाहे के पुल पर सरिया से लदे कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद कैंटर अनियंत्रित होकर राजवाहे में गिर गया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और उसका दोस्त घायल हो गया।

विज्ञापन


खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी ने बताया कि शनिवार शाम को जहांगीरपुर थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गांव निवासी जिशान (19) और उनका दोस्त चिंगरावली गांव निवासी बंटी बाइक पर सवार होकर कस्बा की ओर जा रहे थे। जब वह सीरियाल गांव के पास राजवाहे पुल पर पहुंचे। तभी सामने से आ रहे सरिया लदे कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं कैंटर अनियंत्रित होकर रजवाहे में जा गिरा। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस में घायल युवकों को निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां से उनको बुलंदशहर के जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जिला अस्पताल में पहुंचने पर चिकित्सक ने जीशान को मृत घोषित कर दिया और बंटी का उपचार शुरू कर दिया। सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा युवक घायल है। मामले में अभी किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें