अनूपशहर में निकाले गए जुलूस में शामिल अकीकतमंद। संवाद
अनूपशहर। मोहर्रम की सातवीं तारीख पर मंगलवार देर शाम जामा मस्जिद से पारंपरिक अलम का जुलूस निकाला गया। इस दौरान जुलूस में शामिल फराज शेख (26) ने 30 फुट लंबे और करीब 50 किलोग्राम वजनी बांस को अपने महज चार दांतों के सहारे हवा में उठा दिया।
इस करतब को देखने के लिए सड़कों और छतों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आयोजन कमेटी के जावेद अख्तर और खलिक शेख ने बताया कि जुलूस का आगाज जामा मस्जिद से हुआ। जब यह गदियाना और मानक चौक होते हुए छपेटी पहुंचा, तो वहां अकीदतमंदों का सैलाब उमड़ पड़ा। बुजुर्ग शेख मोइन अनवर ने बताया कि अनूपशहर में अलम निकालने की यह परंपरा पिछले 100 सालों से लगातार चली आ रही है।
जुलूस के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन द्वारा भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। मौके पर शेख रईस, आकिब गाजी, आरिफ, राशिद गाजी, शेख रेहान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।