फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बंदर से बचने के लिए छत से गिरा युवक, मौत

विज्ञापन
डिबाई में छत से गिरकर मरे आकाश फ़ाइल फोटो
विज्ञापन
डिबाई। नगर क्षेत्र में बंदरों के आतंक के चलते एक युवक की मौत हो गई। युवक रविवार को छत पर सो रहा था। तभी बंदरों का झुंड आ गया। उनसे बचने के दौरान वह मकान की दूसरी मंजिल से नीचे गिर पड़ा। युवक ने सोमवार शाम अलीगढ़ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला चौधरी खेल निवासी सुरेश चंद्र का 26 वर्षीय बेटा आकाश मजदूरी करता था। पिता सुरेश चंद्र ने बताया कि रविवार सुबह करीब नौ बजे वह मकान की दूसरी मंजिल की छत पर सो रहा था। अचानक बंदरों का झुंड आ गया। नीचे गिरने की आवाज सुनकर उसके पास पहुंचे और उसे उपचार के लिए भीमपुर दोराहे स्थित निजी चिकित्सक के पास ले गए।
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत देख अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ में उपचार के दौरान आकाश ने दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी व डेढ़ साल का बेटा प्रशांत छोड़ गया है। वह अपने दोस्तों संग कासगंज क्षेत्र के कचला घाट से कांवड़ लाने की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें