फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: यमुना नदी में मछली पकड़ने गए युवक की डूबकर हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। सोनिया विहार यमुना नदी में मछली पकड़ने गए कासिम विहार कॉलोनी निवासी दानिश का पैर फिसल गया और वह यमुना नदी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दानिश को बाहर निकाला, लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दानिश के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि दानिश (23) शनिवार दोपहर करीब 12:00 बजे अपने भाई अरफाद और सुहैल के साथ यमुना नदी में मछली पकड़ने गया था। अरफाद ने बताया कि मछली पकड़ते समय भाई दानिश का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। भाई को डूबते देख उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए। लोगों ने स्थानीय गोताखोर को बुलाया तो उसने नदी में छलांग लगा दी। कुछ देर बाद ही गोताखोर दानिश को नदी से बाहर निकाल लिया और दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने जांच के बाद दानिश को मृत घोषित कर दिया। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि सूचना पर ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि हादसा दिल्ली के सोनिया विहार थाना क्षेत्र में हुआ है। दिल्ली पुलिस को कार्रवाई के लिए अवगत कराया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें