फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्ते तोड़ते हुए गई जान: बकरियों के चारे की जुगाड़ में था युवक, तभी हुआ कुछ ऐसा कि मौके पर ही तोड़ दिया दम

Mon, 20 Apr 2026 08:07 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, पहासू (बुलंदशहर)

सार

सोमवार दोपहर पहासू क्षेत्र में 20 वर्षीय डिंपल बकरियों के लिए बरगद के पत्ते तोड़ते समय पेड़ से गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
डिंपल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के पहासू क्षेत्र के बरौली गांव मार्ग पर सोमवार दोपहर को बकरियों के लिए युवक बरगद के पेड़ पर चढ़कर पत्ते तोड़ रहा था। इसी दौरान युवक ने अपना संतुलन खो दिया और वह नीचे जा गिरा। इसमें युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।

विज्ञापन

पहासू कस्बा क्षेत्र के रामलीला मैदान के पास स्थित बस्ती निवासी राहुल ने बताया कि वह और उनका भाई डिंपल (20) बकरी पालन कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। सोमवार दोपहर को डिंपल बकरियों के लिए बरगद के पत्ते लेने देहात क्षेत्र की ओर गया। जहां पर बरौली गांव मार्ग स्थित नगलिया लछमनपुर मोड़ पर एक बरगद का पेड़ था। 

डिंपल पेड़ पर चढ़कर पत्ते तोड़ रहा था। तभी अज्ञात कारणों से उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने से डिंपल की मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक की शिनाख्त की। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। थाना प्रभारी का कहना है कि पेड़ से गिरकर युवक की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम जांच के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें