फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: होटल पर खाना खा रहे युवकों से मारपीट, गाड़ी के शीशे तोड़े, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ककोड़। कस्बा स्थित होटल पर खाना खाने के दौरान मारपीट और गाड़ी के शीशे तोड़ने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव धनौरा निवासी आकाश शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि दोस्त अंशुल, सुमित के साथ ककोड़ कस्बे के अलहरम चिकन फूड पर खाना खा रहे थे, तभी कस्बे के ही दिलशाद, शाहरूख, मुस्तकीम और अज्ञात लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोपियों ने उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए। मारपीट में उन्हें, अंशुल को चोट आई। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें