फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मां की दवा लेकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अहमदगढ़। मां की दवाई लेकर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। अहमदगढ़ के गांव बरारी निवासी जमीर अहमद ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसका भाई सिराज खान बुधवार शाम मां की दवाई लेने के लिए गया था। दवाई लेकर लौटने के दौरान देर रात नौ बजे बरारी ईंट भट्ठा के सामने उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसके बाद उसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस की सूचना पर जब वह अस्पताल पहुंचे तो उसके भाई सिराज की मौत हो चुकी थी। मामले में एसपी देहात रोहित मिश्र ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई है। परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें