फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेम जाल में फंसाकर युवती का कत्ल... नहर में मिली थी लाश, मुठभेड़ में पुलिस ने आरोपी को मारी गोली

Thu, 04 Dec 2025 12:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर में युवती की हत्या के मामले में गिरफ्त में आए आरोपी से निशानदेही पर आला-ए-क़त्ल बरामद करने गई पुलिस टीम पर हत्यारे ने फायरिंग कर दी। 
शातिर सलीम की फायरिंग में चोला थाने में तैनात सिपाही अंकुर घायल हो गया। आरोपी भी गोली लगने से घायल हुआ है। आरोपी ने 27 नवंबर को नैथला निवासी युवती का गला रेतकर हत्या की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने बरामद किया चाकू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के चोला थाना इलाके से एक दिल दहलाने वाली घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। प्रेम जाल में फंसाकर युवती को मौत के घाट उतार दिया गया। मृतका का गत एक दिसंबर को कोतवाली देहात क्षेत्र के वलीपुर नहर में शव  मिला था। 
विज्ञापन


परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पीरवाली गली मामन चौकी के पास बुलंदशहर निवासी सलीम व अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। बृहस्पतिवार को पुलिस जब मृतका का शव लेकर उसके घर पहुंची तो परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया। 

पुलिस के काफी समझाने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। वहीं आरोपी सलीम मुठभेड़ में पैर में  गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश  दे रही है।
विज्ञापन


मृतका की गुमशुदगी परिजनों ने 28 नवंबर को दर्ज कराई थी। एक दिसंबर को वलीपुरा नहर में एक युवती का शव मिला था। जिसकी शिनाख्त के लिए पुलिस ने जनपद,  आसपास के थानों में सूचना दी थी। दो दिसंबर को परिजनों ने हुलिए के आधार पर मृतका की शिनाख्त की थी। 

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने सलीम और अन्य लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। मृतका को प्रेम जाल में फंसाकर उसकी हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
 

मुठभेड़ में आरोपी घायल
आरोपी युवक सलीम को पुलिस ने बुधवार रात मुठभेड़ में घायल कर दबोच लिया। सलीम को पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

 

परिजनों का फूटा दर्द
शव के घर पहुंचाने पर परिजनों का दर्द फूट पड़ा। उन्होंने शव लेने से मना कर दिया। घर के बाहर रोना-चीखना और मातम पसरा रहा। सीओ के काफी समझाने-बुझाने के बाद परिजनों ने भारी मन से बेटी का अंतिम संस्कार किया।

 
विज्ञापन

सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी सलीम को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। आरोपी की निशानदेही पर आला कत्ल तमंचा, छुरा बरामद कर लिया गया। फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश  दे रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें