फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ट्यूबवेल पर जा रहे युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के गांव वलीपुरा में ट्यूबवेल पर जा रहे युवक की गांव के ही कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। पीड़ित मुकेश ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 22 अगस्त की दोपहर करीब तीन बजे वह अपनी ट्यूबवेल की ओर जा रहा था। रास्ते में बैठे मोनू सैनी, रवि सैनी व राजेंद्र सैनी उससे गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर टाइल्स के टुकड़े से गर्दन पर हमला कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ सिटी वीपीएस चौहान ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें