कस्बे से निकलकर मुख्य मार्ग पर नीलगाय से टकराकर बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाने के दौरान एक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
थाना औरंगाबाद के गांव बादशाहपुर निवासी आकाश (27) पुत्र राजपाल शनिवार को बाइक से अपने रिश्तेदारी में पहासू के गांव भैयापुर गांव आया था।
उसी दिन शाम को किसी काम से आकाश अपने रिश्तेदार सतीश और धर्मेंद्र को लेकर बाइक से पहासू आया था। शनिवार देर रात जब वह पहासू कस्बे से भैयापुर जा रहा था तो रास्ते में नीलगाय से बाइक टकरा गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों बाइक सवार उछल कर रोड पर गिर पड़े घायल हो गए। राहगीरों ने देखा तो रुककर घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दी। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।
तीनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां से आकाश को गंभीर हालत में चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया। रास्ते में ले जाते समय आकाश की मौत हो गई।