पिछले 10 दिनों से ग्राम अलौंदा में धूम रहे एक युवक की ठंड लगने से मौत हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। ग्रामीणों का कहना है कि युवक मंदबुद्धि था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसओ ब्रमेश कुमार यादव ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार मंद बुद्धि युवक पिछले 10 दिनों से गांव में धूम रहा था। वह बोल भी नहीं सकता था। सोमवार की सुबह गांव के बाहर खेत में उसका शव मिला।
संभवत: ठंड लगने से ही उसकी मौत हो हुई है। काफी कोशिशों के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।