फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: बंद पड़े मकान में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, नोएडा में करता था शीशे का काम,परिजनों में पसरा मातम

Tue, 08 Sep 2026 01:29 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर में बंद पड़े मकान में युवक ने फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली। परिजन शव को फंदे  उतारकर घर ले आए और घटना की पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर में बंद पड़े मकान में युवक ने फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली। परिजन शव को फंदे  उतारकर घर ले आए और घटना की पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला फैसलाबाद निवासी रहीमुद्दीन ने बताया कि उनका पुत्र समीर 22 वर्ष नोएडा में शीशे का काम करता था।बताया कि मंडी चौकी क्षेत्र की भोजपुर कॉलोनी में उनका मकान बंद पड़ा हुआ है, वह परिवार के साथ फैसलाबाद में रहते हैं। सोमवार रात करीब 8 बजे पड़ोसियों ने सूचना दी कि उनके मकान का दरवाजा खुला पड़ा है। सूचना पर परिवार के लोग भोजपुर वाले मकान पर पहुंचे।

कमरे में समीर कुंदे से फंदे से लटका हुआ था। जिसे नीचे उतारा गया,लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद परिवार के लोग समीर के शव को फैसलाबाद स्थित आवास पर ले आए और घटना की पुलिस को जानकारी दी। कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिय भेज दिया गया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें