बुलंदशहर में युवक की बेरहमी से पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर जिले के खानपुर में एक युवक की लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। पारिवारिक विवाद में हुए इस जानलेवा हमले में धारदार हथियार और पिस्टल तानने का भी आरोप है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है। वारदात गुरावली गांव में हुई।