फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ऑनलाइन कर सकेंगे सर्वमंगला बेला भवानी के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नरौरा। गांव बैलोन स्थित शक्तिपीठ श्री सर्वमंगला बेला भवानी के दर्शन श्रद्धालु अब घर बैठे भी ऑनलाइन कर सकेंगे। इसके अलावा दान व चढ़ावा भी घर बैठे ही चढ़ा सकेंगे। सर्वमंगला बेला भवानी के दर्शन के लिए नवरात्र पर जनपद के अलावा दिल्ली, राजस्थान व मध्य प्रदेश तक के श्रद्धालु आते हैं। किसी कारणवश श्रद्धालु आने में असमर्थ रहते हैं तो वह मां भवानी की वेबसाइट पर क्लिक कर ऑनलाइन दर्शन घर बैठे कर सकेंगे। इसके साथ ही क्यूआर कोड के माध्यम से चढ़ावा भी दे सकेंगे। बेवसाइट व क्यूआर कोड का सोमवार को सांसद भोला सिंह एवं मंडलायुक्त हृषिकेश भास्कर यशोद व डीएम श्रुति ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर शुभारंभ किया। इस मौके पर मंदिर परिसर में विधायक सीपी सिंह, एसडीएम मनीष कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि किताब सिंह यादव मंदिर समिति के सदस्य यश प्रताप सिंह, मंदिर के पुजारी नरेश शर्मा व नायब तहसीलदार लविन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें