बुलंदशहर। जिले के होम्योपैथिक विभाग ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर योग कक्षाएं चलाना शुरू कर दिया है। पहले चरण में जिले के चार होम्योपैथिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर प्रतिदिन एक-एक घंटे का प्रशिक्षक योगाभ्यास करवा रहे हैं। जिला होम्योपैथी अधिकारी डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि जिले के चार होम्योपैथिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर पहली बार योगाभ्यास शुरू कराया गया है। यहां पर क्षेत्र के लोग प्रशिक्षक से योगाभ्यास सीख सकते हैं। खुशहालपुर, मंडावरा, कल्याणपुर एवं रसीदपुर के होम्योपैथिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर योगाभ्यास कराया जा रहा है।