फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: यमुनापुरम के तरणताल की 3.51 करोड़ से बदलेगी सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। यमुनापुरम के तरणताल का बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण सुदृढ़ीकरण कराएगा। इस कार्य पर करीब 3.51 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके बाद सर्दी के मौसम में भी लोग तरणताल का लाभ ले सकेंगे। इसके लिए प्राधिकरण को स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन

यमुनापुरम स्टेडियम में करोड़ों की लागत से दो स्वीमिंगपूल बने हुए हैं। इसमें एक दो से चार फुट गहरा तो दूसरा चार से 10 फुट गहरा है। पांच वर्ष पूर्व कोरोना संक्रमण शुरू होने पर स्वीमिंगपूल और वाटर पार्क समेत अन्य केंद्रों पर शासन ने रोक लगा दी थी। तीन साल पूर्व रोक हटा दी गई लेकिन यमुनापुरम स्टेडियम के तरणताल का संचालन प्रशिक्षक के अभाव में शुरू नहीं हो सका। लगातार बंद रहने से तरणताल की स्थिति बदहाल हो चुकी है। जिला क्रीड़ाधिकारी ने बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष को पत्र देकर इसके जीर्णोद्धार मांग की थी।
हर मौसम में संचालित होगा तरणताल
तरणताल के सुदृढ़ीकरण के बाद गर्मी के अलावा सर्दी एवं अन्य मौसम में भी खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे। साथ ही युवा तैराकी का लाभ ले सकेंगे। प्रत्येक मौसम में तरणताल का प्रयोग हो सके, इसके लिए 50 किलोवाट का सोलर पैनल लगाया जाएगा। साथ ही तीन हीटिंग वाटर पंप, फैब्रिक छत आदि लगाए जाएंगे। फिल्टरेशन प्लांट को दुरुस्त करवाकर साफ-सफाई एवं रंगाई-पुताई का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

पहले बना था दो करोड़ का प्रस्ताव
प्राधिकरण द्वारा तरणताल के सुदृढ़ीकरण के लिए पहले दो करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया गया था। जिस पर स्वीकृति भी मिल गई थी। बाद में तरणताल के प्रत्येक मौसम में प्रयोग किए जाने की योजना बनाई गई। इसके चलते धनराशि बढ़ा दी गई। इसका प्रस्ताव बनाकर समिति के समक्ष रखा गया था।


यमुनापुरम स्टेडियम में बदहाल तरणताल को सभी मौसम के अनुसार बनाने के लिए 3.51 करोड़ की लागत से कार्य कराया जाएगा। सुदृढ़ीकरण के कार्य के लिए स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। - डॉ. अंकुर लाठर, उपाध्यक्ष बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें