फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: फर्जी दस्तावेजों पर कनेक्शन लेने की जांच करेंगे एक्सईएन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर की आवास विकास कॉलोनी में एक फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बिजली कनेक्शन लेने और मकान का मीटर ट्यूबवेल पर लगाने की जांच एक्सईएन खुद करेंगे। बताया जा रहा है कि आवेदन के बाद आरोपी ने सर्वे करने वाले कर्मचारियों से साठगांठ कर ली थी।
विज्ञापन

नगर के आवास विकास में किसी अन्य व्यक्ति के मकान का खुद को मालिक बताकर कनेक्शन लेने का मामला सामने आया था। पहले तो बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मकान के बजाए ट्यूबवेल पर मीटर लगा दिया और जब फर्जीवाड़ा खुलने को हुआ तो मीटर उतारकर दूसरे व्यक्ति के मकान पर लगा दिया।
इसके चलते मकान मालिक ने विरोध किया तो पता चला कि आरोपी ने फर्जीवाड़ा करते हुए खुद को मकान का मालिक बता दिया और कनेक्शन भी जारी करा लिया। लोगों के विरोध पर बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मीटर को उतारकर साथ ले गए। अब मामले में पीड़ित मकान मालिक ने शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

दस्तावेजों में लगाए गए बैनामा की नहीं हुई जांच :  बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन करने के दौरान मकान के दस्तावेज लगाने आवश्यक होते हैं। बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने बैनामा की जांच करने के बजाए आरोपी के खेत के दस्तावेजों के आधार पर ही मकान के लिए कनेक्शन जारी कर दिया। दावा है कि बिजली विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से पूरे खेल को अंजाम दिया गया।
एक्सईएन ऊर्जा निगम एसके पांडेय का कहना है कि प्रकरण में शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर वह स्वयं मामले में जांच करेंगे। जांच में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें