फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बुलंदशहर में 10 करोड़ की लागत से आठ सड़कों पर होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में 10 करोड़ रुपये की लागत से आठ सड़क परियोजनाओं को मंजूरी मिल गई है। इन परियोजनाओं में चार नए संपर्क मार्गों का नवनिर्माण और चार प्रमुख मार्गों की विशेष मरम्मत का कार्य किया जाएगा। विधायक प्रदीप चौधरी ने इन विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन

विधायक प्रदीप चौधरी ने बताया कि उनके प्रस्ताव पर 10 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं। इन स्वीकृत कार्यों को दो श्रेणियों में बांटा गया है। इनमें मनोहरगढ़ी से बरारी संपर्क मार्ग जिसकी लंबाई 1.05 किलोमीटर होगी को 57.44 लाख से बनाया जाएगा। साथ ही नीमखेड़ा प्राइमरी स्कूल से ग्यासपुर संपर्क मार्ग जिसकी लंबाई 1.35 किमी को105.16 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा।
मांगलौर सीसी रोड से रहमापुर स्यावली वाया पानी की टंकी मार्ग को जिसकी लंबाई 2.30 किलोमीटर है को 137.14 लाख की लागत से निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा गांव लोहगरा से टांडा संपर्क मार्ग जिसकी लंबाई 2.20 किलोमीटर है को 153.74 लाख की लागत से बनाया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि विशेष मरम्मत के स्वीकृत रास्तों में बुलंदशहर-जेहरा औलीना रजवाना औरंगाबाद मार्ग करीब 0.450 किलोमीटर को 37.33 लाख की लागत से, जौलीगढ़ से बिसुंधरा संपर्क मार्ग जिसकी लंबाई 3.650 किलामीटर है, को लगभग 38.31 लाख रुपये की कीमत से, बुलंदशहर-ताजपुर से ढकौली संपर्क मार्ग जिसकी लंबाई करीब 2.500 किलोमीटर है को 66.80 लाख की कीमत से और मेरठ-बदायूं मार्ग से याकूबपुर संपर्क मार्ग जिसकी लंबाई 4.400 किलोमीटर है को 80.74 लाख की लागत से सुधारा जाएगा।
विधायक ने कहा कि इन कार्यों के पूरा होने से विधानसभा क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी मजबूत होगी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को शहर तक पहुंचने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें