फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: महिलाओं के सामूहिक और एकल नृत्य ने बांधा समा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के गुल गार्डन में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई ने उड़ान हौसलों की कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। सामूहिक और एकल नृत्य ने कार्यक्रम में मौजूद सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी और उनकी पत्नी दीपाली तिवारी ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल और सांसद डॉ.भोला सिंह रहे। इस दौरान इकाई का गठन भी किया गया। पूर्व पालिका अध्यक्ष पिंकी गर्ग को जिला संरक्षक, मंजू गुप्ता को जिलाध्यक्ष, रेखा बंसल को जिला महामंत्री, रीता गुप्ता को जिला कोषाध्यक्ष, डॉ. सुनीता को जिला उपाध्यक्ष और सुजाता गुप्ता को जिला मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त कर उन्हें शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में कई हुनरमंद महिलाओं ने हाथ से बनाए उत्पाद जैसे अचार, चिप्स, पापड़, बड़ी, अचार, जवे, पर्स, आभूषण और सजावटी सामान की प्रदर्शनी लगाई। इस दौरान कश्मीर टू कन्याकुमारी थीम पर एक नृत्य प्रतियोगिता भी हुई। निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्य शशि कन्नौजिया, डॉ.अनीता भारद्वाज, नीता गोयल और आरती सक्सेना शामिल रहीं।
प्रथम पुरस्कार शिवांगी अग्रवाल को ढोली दा, द्वितीय पुरस्कार जाह्नवी गोयल को पटन री और तृतीय पुरस्कार तनुजा शर्मा को मोहे रंग दो लाल के गीतों की प्रस्तुति देने पर मिला। भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, महामंत्री संजय गुर्जर, हितेश गर्ग, डॉ. संजीव अग्रवाल, दिनेश कुमार धन्नू, डॉ. एसके गोयल, कन्हैया लाल और रीमा कन्हैया लाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें