जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, कार्निवल की रौनक भी बढ़ती जा रही है। कार्निवल का आनंद उठाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। महिलाएं जमकर खरीदारी कर रही हैं तो बच्चे स्वीमिंग वोट और झूलों का लुत्फ उठा रहे हैं।
नुमाइश मैदान में लगे अमर उजाला बुलंदशहर कार्निवल के तीसरे दिन बड़ी संख्या में लोग उमड़े। कार्निवल का लोगों ने जमकर आनंद उठाया। बच्चों ने जहां स्वीमिंग वोट और झूलों का आनंद उठाया तो वहीं महिलाओं ने कार्निवल में खूब खरीदारी की।
महिलाओं को कार्निवल में बिक रहे महाराजा के अचार काफी पसंद आए। इसके अलावा कार्निवल में सहारनपुर का फर्नीचर, सिल्क की साड़ियां, लखनऊ के कुर्ता-पायजामे, रेडीमेड गारमेंटस भी लोगों को खूब भा रहे हैं। कार्निवल में खाने-पीने का सामान भी उच्च क्वालिटी का मिल रहा है।
बच्चों से लेकर बड़ों के खाने-पीने की वस्तुएं कार्निवल में मौजूद हैं। बच्चों को पहली बार जिले में स्वीमिंग वोट का मजा लेने का मिल रहा है। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के झूले भी बच्चों की पसंद बने हुए हैं।
शुक्रवार को कार्निवल में बच्चों ने स्पेशल ड्रैगन राइड का मजा लिया। इसके अलावा लोगों ने अग्रवाल की स्पेशल पाव भाजी, मेरठ से आए सोडा का आनंद लिया। शाम को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन हुए।