फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बनाएंगी हर्बल रंग और गुलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं हर्बल रंग और गुलाल बनाएंगी। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। रंग-गुलाल बनाकर बेचने से महिलाओं की आय में इजाफा होगा। इतना ही नहीं उनके रंगों को बिकवाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन की ओर से सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन के उपायुक्त स्वत: रोजगार सूबेदार सिंह ने बताया स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कोई न कोई काम करके आय अर्जित कर रही हैं। अब होली नजदीक आ रही है तो समूह की महिलाओं से हर्बल रंग-गुलाल बनवाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि चयनित महिलाओं को रंग व गुलाल बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उनके द्वारा तैयार किए जाने वाले रंग को बिकवाने में भी मदद की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस कार्य से जुड़कर समूह की महिलाएं अपनी आय में इजाफा कर सकेंगी। प्रयास रहेगा कि उनके रंग को जिला स्तर या फिर किसी ऐसे स्थान पर स्टाल लगाकर बिकवाने की व्यवस्था की जाएगी कि अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें