फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की खातिर विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश
विज्ञापन

स्याना। दहेज की खातिर विवाहिता को मारपीट कर उस पर तेल छिड़ककर आग लगा जिंदा जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना में आग से विवाहिता बुरी तरह झुलस गई। इसकी सूचना मिलने पर विवाहिता के मायके वाले मौके पर पहुंचे तथा उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, वहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ में उसका उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस मामले में पीड़िता के पिता ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ स्याना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि ग्राम किसौला निवासी सतीश की पुत्री कोमल की शादी ग्राम चांदपुर पूठी निवासी त्रिवेन्द्र के साथ वर्ष 2017 में हिन्दू रीति रिवाज से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालजनों ने दहेज के लिए कोमल के साथ मारपीट व उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। आरोप है कि शनिवार की शाम ससुराल के लोगों ने कोमल के साथ मारपीट करते हुए उस पर तेल छिड़ककर आग लगा दी। इस घटना की सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए तथा गंभीर हालत में कोमल को स्याना सीएचसी लेकर गए, वहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने हायर मेडिकल सुविधा के लिए उसे मेरठ रेफर कर दिया। उसका मेरठ में उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में पीड़िता के पिता ने पति त्रिवेन्द्र सहित बोबी, ममता व उदयवीर के खिलाफ स्याना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद से ससुराल वाले फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें