बुलंदशहर। सघन मत्स्य पालन के लिए वातन प्रणाली योजना के तहत आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। महिला लाभार्थी 19 अगस्त तक मत्स्य विभाग के पोर्टल पर आवेदन कर सकती हैं। सीडीओ कुलदीप मीना ने बताया कि योजना के तहत महिलाओं को मछली पालने के लिए अनुदान दिया जाएगा। योजना के तहत मिलने वाले अनुदान समेत अन्य तरह की जानकारी विभागीय वेबसाइट http://fisheries.up.gov.in पोर्टल पर उपलब्ध है। आवेदन करने वाली इच्छुक महिलाएं अधिक जानकारी के लिए विकास भवन स्थित मत्स्य पालन विभाग के कार्यालय से जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। संवाद