फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दो साल बाद खुलेंगे महिला व बच्चा वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला अस्पताल में पिछले दो वर्षों से बंद चल रहे महिला और बच्चा वार्ड को जल्द दोबारा मरीजों के लिए खोला जाएगा। कोरोना काल के समय से इन दोनों वार्डों का संचालन बंद रहने से अस्पताल में बेड की संख्या भी कम हो गई थी। अब मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य ने बेड बढ़ाने के साथ बंद वार्ड को खोलने के निर्देश दिए हैं।
जिला अस्पताल में महिलाओं और बच्चों को भर्ती करने के लिए महिला व बच्चा वार्ड बने हुए हैं। महिला वार्ड व बच्चा वार्ड कोरोना काल शुरू होने पर बंद कर दिए गए। इसके बाद यहां पर कोविड टीकाकरण किया गया। कोविड टीकाकरण बंद होने पर दोनों वार्ड दोबारा बंद हो गए। यहां पर काफी समय से अस्पताल का फर्नीचर, उपकरण व अन्य सामान आदि रखे हुए हैं। ऐसे में महिलाएं और बच्चों को अन्य वार्ड में पुरुष मरीजों के साथ भर्ती कर उपचार किया जाता है। वहीं, दोनों वार्ड के बंद रहने से अस्पताल में बेड की संख्या भी कम हो गई थी। जिसे अब दोबारा खोलने को लेकर तैयारियां तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएस डॉ.राजीव प्रसाद ने कहा कि महिला एवं बच्चा वार्ड में रखे हुए सामान को हटवाया जा रहा है। जल्द ही इन दोनों वार्डों का संचालन पहले की तरह होने लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें