फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों को हिरासत में लेने पर भड़कीं महिलाएं, हंगामा

Thu, 19 May 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अजीजाबाद में धार्मिक स्थल की जमीन पर कब्जे को लेकर बुधवार को भी हंगामा हो गया। आरोपी पक्ष की एक महिला ने तीन-चार युवकों पर सिर फोड़ने का आरोप लगाकर तहरीर दी तो पुलिस युवकों को थाने ले आई। पीड़ित युवकों के समर्थन में महिलाओं ने थाने पर हंगामा किया। पुलिस के युवकों को छोड़ने पर ही गुस्साई महिलाएं शांत हो सकी।
विज्ञापन



बता दें कि अजीजाबाद में शिव मंदिर के पास धार्मिक स्थल की भूमि को मोहल्ले के ही दो युवकों ने जमीन को अपनी बताते हुए उस पर कब्जा करने का प्रयास किया था। महिलाओं ने लोगों को खदेड़ते हुए कब्जा करने नहीं दिया था। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाते हुए लेखपाल के आने पर ही मामले का समाधान कराने की बात कही थी।

आरोप है कि बुधवार की शाम एक पक्ष ने उसी जमीन पर कब्जे की नीयत से पशुओं को बांधने के लिये खूंटे गाड़ दिए। दूसरे पक्ष की महिलाओं को इस बात का पता चला तो वे विरोध जताने के लिये मौके पर पहुंच गई और विरोध करने लगी।
विज्ञापन



बताया जाता है कि कुछ देर बाद कब्जा करने वाले पक्ष की एक महिला  लहूलुहान होकर थाने पहुंची और विरोध करने वाले 4-5 युवकों को नामजद करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने 2-3 युवकों को थाने में बुलाकर बैठा लिया।

पुलिस द्वारा निर्दोष युवकों को थाने में बैठाने पर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। 40-50 महिलाएं एकत्रित होकर थाने पर पहुंच गई और हंगामा करने लगी। महिलाओं ने युवकों को तत्काल छोड़ने की मांग की।  बाद में पुलिस ने युवकों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें